World Suicide Prevention Day.
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
10 सितंबर, 2021
जीवन में उतार चढ़ाव से क्या डरना,
हर कठिनाई का डट के सामना करना।
हर मुश्किल को अपनाते जाना,
फिर एक नया इतिहास रचना।।
छोटी-सी बात का पहाड़ मत बनाना,
छोटी-सी हार से पीछे मत हट जाना।
यह संसार इतना विस्तृत है,
हम भी किसी एक कला के सिकंदर हैं।।
जीवन की नई शुरुआत हो ,
जब भी हमारी हार हो।
नए हौंसलों की उड़ान हो,
पुनः जीत का आगाज़ हो।।
मरने की इच्छा क्यूं हो,
जब हर पल हमारी जीत हो।
दूसरों की क्यूं सोचते हो,
तुम स्वयं एक मिसाल हो।।
यह मेरे स्व-रचित विचार हैं।
आज यह आवश्यक है की हम एक दूसरे से अपने विचार साझा करें, भीतर ही किसी बात को लेकर घुटते न रहें।इसीलिए जुड़िए, बात करिए और अपना ध्यान रखें।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Comments
Post a Comment