शिक्षक दिवस।
शिक्षक दिवस पर पुलकित नमन आपको,
आपने दी नई उड़ान उद्भावनाओं को,
इस यायावर चंचल मन को,
जिज्ञासा की दाहक किरणों को,
शमित कर समस्त विद्रूपताओं को,
अपने ज्ञान से शांत किया हमारी आत्मा को।
सहस्त्र शंकाओं को ओझल करते क्षण में,
ज्ञान रूपी मशाल लिए जीवन में,
हम बढ़ते रहें आगे जीवन में,
आपके आशीर्वचन लिए संग में,
हम उत्तम कार्य करें समाज में।
स्व-रचित
सूर्यांशी
Comments
Post a Comment