जीत!!!
जीत — पैरा एथलीटस् की 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 कठिन परिश्रम किया मैंने था, कांटों की राह पर मैं चला था, मंजिल को ढूंढने मैं निकला था, भरोसा यह मुझे खुद पर था, यह मंजिल मुझे मिलेगी इतनी जल्दी — मुझे खुद पर यकीन न था। टोक्यो पैराओलिंपिक में खिलाडियों का इतना सुंदर प्रदर्शन आज देश को गौरवान्वित कर रहा है, जिनको शारीरिक कमजोरी के कारण कमजोर समझा जाता है आज वही लोग विभिन्न खेलों में अन्य देशों से लोहा मनवा रहे हैं । सभी को गर्व ऐसे खिलाड़ियों पर जो इतनी कठिनाइयों के कारण भी मैदान में डटे रहे और अन्य साधारण लोगों को भी प्रेरित किया कि वे कार्य जगत में मेहनत करें व देश का नाम रोशन करें। यह मेरे स्व-रचित विचार हैं ।👆 Gandhiji's Quote👆